Posts

जैतून तेल के फायदे

* इससे पहले के अंक में हमने जाना था जैतून के तेल और उसके प्रकार के बारे में.. * इस अंक में हम जानेंगे जैतून के तेल के गुणों के बारे में और यह भी कि यह हमारे स्वास्थ्य में किस प्रकार लाभप्रद है।  जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत लाभप्रद है जैसा कि हमने पहले बताया था अब हम यह जानेंगे कि यह किस प्रकार लाभप्रद है हमारे स्वास्थ्य के लिए। 1) त्वचा के लिए  2) हड्डियों के लिए 3) बालों के लिए  4)  होठों के लिए 5) पाचन के लिए 6) काले घेरों के लिए 7) नवजात शिशुओं के लिए 8) कोलेस्ट्रॉल में मददगार 9) तनाव मुक्ति  10) कैंसर से सुरक्षा 11) दिल की बीमारी  12) मधुमेह के लिए इत्यादि 1) त्वचा के लिए -  जैतून का तेल त्वचा (स्किन) संबंधी बीमारियों को दूर करता है। इससे हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार बन जाती है, साथ ही या कील मुहांसोंं को दूर करता है और त्वचा मेंं निखार लाने में भी जैतून कााा तेल सक्षम है। जैतून का तेल त्वचा के अनचाहे झुर्रियों और पुराने दाग को भी हल्का करने में मदद करता है जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा पर्याप्त होती है जो हमारी त्वचा क...

रक्षाबंधन

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🙏                                         Khushihali ✍️                    

जैतून का तेल

दोस्तों आज हम जानेंगे जैतून के तेल ( ओलिव आयल) के विषय में। जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। जैतून के तेल में अनंत औषधीय गुण है। जो हमारे स्वास्थ्य को अनेक रोगों से बचाता है और हमारी तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों को दूर करने में हमारी मदद करता है। वर्षों वर्ष से जैतून के तेल का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है। और आज के समय में भी अब जैतून के तेल के प्रयोग का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है, विभिन्न प्रकार की त्वचा (स्किन) संबंधी  परेशानियों से यह लड़ने में हमारी मदद  करता है। और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में सक्षम भी साबित हो रहा है जैतून का तेल खाने के भी प्रयोग में किया जाता है जैतून के तेल खाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कोलेस्ट्रॉल का सामंजस्य भी बना रहता है। बड़े और‌ बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे बच्चों के शरीर की मालिश मैं भी जैतून के तेल का प्रयोग किया जाता है कहा जाता है कि इससे हड्डियां बहुत ही मजबूत हो जाती हैं और बच्चों की त्वचा (स्किन) के रंग में भी निखार आता है। जैतून का तेल अनगिनत गुणो से भरपूर है। जैतून का तेल विभिन्न प्रकारों में ...

स्वास्थ्य को समझें

आज के जनजीवन में मनुष्य इतना व्यस्त है कि उसके पास हर कार्य के लिए तो वक्त निकल आता है परंतु वह अपने स्वास्थ्य पर ही ध्यान देना भूल जाता है। लेकिन मनुष्य को यह समझना सबसे अधिक जरूरी है कि स्वास्थ्य है तो सब संभव है लेकिन एक अच्छा स्वास्थ्य ना होना मनुष्य का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने से सबसे पहले अगर हमारे शरीर के किसी किसी अंग पर असर पड़ता है तो वह है हमारा मस्तिष्क। और यदि मस्तिष्क ही सुचारू रूप से कार्य ना करे तो हम किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक नहीं कर सकते या उसके परिणाम ऐसे नहीं होते जिसकी हम आशा करते हैं क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे स्वास्थ्य से सीधा जुड़ा होता है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखना है तो हमें अपने स्वास्थ्य और हमें अपने खानपान और अपने नियमित दिनचर्या पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं। मानव जीवन में मानव के लिए, अच्छा स्वास्थ्य ही उसकी संपूर्ण संपत्ति है। आज के समय और भागदौड़ भरे व्यस्त जीवन में मानव के पास एक अच्छा स्वास्थ्य होना किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए हर कार्य से पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें अपने स्वास्थ्य...