जैतून तेल के फायदे

* इससे पहले के अंक में हमने जाना था जैतून के तेल और उसके प्रकार के बारे में..

* इस अंक में हम जानेंगे जैतून के तेल के गुणों के बारे में और यह भी कि यह हमारे
स्वास्थ्य में किस प्रकार लाभप्रद है। 


जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत लाभप्रद है जैसा कि हमने पहले बताया था अब हम यह जानेंगे कि यह किस प्रकार लाभप्रद है हमारे स्वास्थ्य के लिए।


1) त्वचा के लिए 
2) हड्डियों के लिए
3) बालों के लिए 
4)  होठों के लिए
5) पाचन के लिए
6) काले घेरों के लिए
7) नवजात शिशुओं के लिए
8) कोलेस्ट्रॉल में मददगार
9) तनाव मुक्ति 
10) कैंसर से सुरक्षा
11) दिल की बीमारी 
12) मधुमेह के लिए
इत्यादि


1) त्वचा के लिए - जैतून का तेल त्वचा (स्किन) संबंधी बीमारियों को दूर करता है। इससे हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार बन जाती है, साथ ही या कील मुहांसोंं को दूर करता है और त्वचा मेंं निखार लाने में भी जैतून कााा तेल सक्षम है।
जैतून का तेल त्वचा के अनचाहे झुर्रियों और पुराने दाग को भी हल्का करने में मदद करता है जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा पर्याप्त होती है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होती है


2) हड्डियों के लिए - हड्डियों की मजबूती के लिए जैतून के तेल से मालिश करें, ऐसा करने से जैतून का तेल हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है, और इसे जोड़ों के दर्द के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी हड्डियों की मजबूती में भी कमी आने लग जातीी है, अतः जैतून का तेल हड्डियों के पुराने दर्द में भी बहुत ही कारगर साबित हुआ है ।



3) बालों के लिए - बालों के लिए भी जैतून का तेल बहुत ही घुरकारी सिद्ध हुआ है जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करके भी आप बालों के स्कैल्प में हल्के हल्के मसाज कर सकते हैं यह आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है साथ ही बालों को सफेद होने से रोकता है
अच्छे रिजल्ट के लिए आप बालों को शैंपू से धोने से एक-दो घंटे पहले भी जैतून का तेल लगाकर छोड़ सकते हैं ,उ बाद बालों को धोने के बाद आप देख पाएंगे कि बाल बहुत ही मुलायम और सुलझे हुए महसूस हो रहे हैं। जैतून का तेल एक अच्छे कंडीशनर के रूप में भी काम करता है।
बालों को अच्छा पोषण देने और बालों को स्वस्थ रखने के लिए जैतून का तेल बहुत ही अच्छा कार्य करता है आज की भागदौड़ भरी जीवन में हम बालों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते, इसके परिणाम स्वरूप हमारे बाल रूखे, बेजान, और दो मुंहे होने के साथ-साथ अत्यधिक टूटने लगते हैं इसलिए हम अपने बालों को अच्छे पोषण प्रदान करें तो हमें कुछ हद तक इस समस्या से निजात मिल सकती है जैसे हम अपने खान-पान पर ध्यान दें अपने और साथ ही बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण युक्त तेल बालों में लगाने के लिए कर सकते हैं जिनमें से एक जैतून का तेल भी है।
जा ना गया है कि जैतून का तेल बालों के झड़ने को रोकने में भी काफी सहायक सिद्ध हुआ है।



4) होठों के लिए - देखा गया है कि बदलते मौसम के साथ साथ हमारी शारीरिक परेशानियां भी बढ़ जाती है उसमें से एक है होठों का फटना। और खासकर जाड़े के मौसम में यह समस्या अत्याधिक लोगों को हो जाती है और वह तरह-तरह की क्रीम का उपयोग करते हैं, यहां हम बता दें के जैतून का तेल होठों से को फटने से रोकने में बहुत ही अच्छे परिणाम देता है यदि प्रत्येक रात आप जैतून का तेल अपने होठों पर लगाकर सोए तो सुबह इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं और नियमित रूप से आप इसका उपयोग करते हैं तो आपको और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।


5) पाचन के लिए - जैसा कि हमने बताया कि जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य संबंधी रोगों का निवारण करता है हमारी त्वचा संबंधी रोगों का निवारण करता है उसी प्रकार जैतून का तेल पाचन के लिए भी अत्याधिक फायदेमंद है। जैतून केेे तेल पर्याप्त मात्रा मेंं  एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका प्रयोग आप खाना पकाने मैं भी कर सकते हैं परंतु इसे तेज आंच पर ना पकाएं। क्या पाचन तंत्र के लिए अत्यंत गुणकारी है इसका नियमित सेवन करें। प्रतिदिन एक चम्मच जैतून का तेल पीने से कई पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है


6) काले घेरों के लिए - यह आज के समय में बढ़ती जा रही है देर तक लैपटॉप पर काम करना, मोबाइल का प्रयोग करना, अत्याधिक थकान होना, शरीर  का अंदर से कमजोर होना, अनिद्रा, हमारे नेत्रों के चारों ओर काले घेरे आने का  कारण बनते, ज्यादातर महिलाएं इस समस्या से पीड़ित होती है। घेरे दूर करने के लिए प्रत्येक रात्रि जैतून के तेल को सोने से पहले हल्के हाथों से लगाए, यह प्रक्रिया आप नियमित 20 से 25 दिनों तक दोहराते रहें आपको अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।

7) नवजात शिशुओं के लिए - नवजात शिशु के लिए जैतून का तेल रामबाण की तरह कार्य करता है यह उनके हड्डियों को मजबूत व त्वचा में निखार लाता है, दिन में दो से तीन बार जैतून के तेल से नवजात शिशु की मालिश की जा सकती है। यह नवजात शिशु को भरपूर पोषण प्रदान करती है और उन्हें अच्छी नींद देने में भी सकारात्मक है। यह बच्चों के शरीर के विकास काफी सहायक है।
नवजात शिशु के की मालिश के लिए जैतून के तेल को चुन सकते हैं, यह बहुत ही पुराने समय से शिशु के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है यह एक पारंपरिक तेल है।



8) कोलेस्ट्रॉल में मददगार -जैतून का तेल हमारे कोलेस्ट्रॉल स्तर के सामंजस्य के लिए बहुत मददगार है। ब्लड सरकुलेशन को ठीक करता है, यह शरीर के टॉक्सिन को कम करने में मदद करता है।



9) तनाव में मुक्ति - जैतून का तेल हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सकारात्मक परिणाम देता है, नियमित रूप से इसका का सेवन करते रहने पर मस्तिष्क विकार दूर होते हैं और स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है यह माइग्रेन में भी फायदेमंद है जैतून का तेल तनाव से मुक्ति दिलाने में असरकारक है।



10) कैंसर से सुरक्षा -जैतून का तेल गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ शक्तिवर्धक भी है यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता, यह कैंसर कोशिका से लड़ने में मदद करता है और हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करते हुए उनके (कैंसर सेल्स) विकास को रोकता है। जैतून के तेल में बड़ी मात्रा मेंं विटामिन E पाया जाता है यह हमारी शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है



11) दिल की बीमारी - कई बार ऐसा होता है कि गलत प्रकार के खानपान से होने वाली दिल की बीमारियां एवं जैसे हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है एवं, उच्च रक्तचाप के सामंजस्य में भी यह अत्यधिक उपयोगी है। जैतून के तेल के सेवन से रक्त संचार सुचारू रूप से कार्य करता है और यह हमें कई प्रकार की दिल की बीमारियों से बचाता है। 


12) मधुमेह - जैतून का तेल शरीर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल स्तर कभी नियंत्रण रखने में सक्षम है। कई बार गलत कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण भी अनियंत्रित मधुमेह की परेशानियों से जूझना पड़ता हैै जिसे नियंत्रित करनेे में जैतून के तेल का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करें।


(किसी भी प्रकार की जानकारी को उपयोग में लाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)






Comments

Popular posts from this blog

स्वास्थ्य को समझें

रक्षाबंधन