स्वास्थ्य को समझें
आज के जनजीवन में मनुष्य इतना व्यस्त है कि उसके पास हर कार्य के लिए तो वक्त निकल आता है परंतु वह अपने स्वास्थ्य पर ही ध्यान देना भूल जाता है।
लेकिन मनुष्य को यह समझना सबसे अधिक जरूरी है कि स्वास्थ्य है तो सब संभव है लेकिन एक अच्छा स्वास्थ्य ना होना मनुष्य का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने से सबसे पहले अगर हमारे शरीर के किसी किसी अंग पर असर पड़ता है तो वह है हमारा मस्तिष्क। और यदि मस्तिष्क ही सुचारू रूप से कार्य ना करे तो हम किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक नहीं कर सकते या उसके परिणाम ऐसे नहीं होते जिसकी हम आशा करते हैं क्योंकि हमारा मस्तिष्क हमारे स्वास्थ्य से सीधा जुड़ा होता है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखना है तो हमें अपने स्वास्थ्य और हमें अपने खानपान और अपने नियमित दिनचर्या पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।
स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं।
मानव जीवन में मानव के लिए, अच्छा स्वास्थ्य ही
उसकी संपूर्ण संपत्ति है। आज के समय और भागदौड़ भरे व्यस्त जीवन में मानव के पास एक अच्छा स्वास्थ्य होना किसी वरदान से कम नहीं है।
इसलिए हर कार्य से पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें अपने स्वास्थ्य प्रतिरक्षा क्षमता को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं जिससे यह अनंत रोगों से लड़ने में भी सक्षम रहे।
स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें।
खुशिहली✍️
Comments
Post a Comment