जैतून का तेल
दोस्तों आज हम जानेंगे जैतून के तेल ( ओलिव आयल) के विषय में।
जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। जैतून के तेल में अनंत औषधीय गुण है। जो हमारे स्वास्थ्य को अनेक रोगों से बचाता है और हमारी तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों को दूर करने में हमारी मदद करता है।
वर्षों वर्ष से जैतून के तेल का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है। और आज के समय में भी अब जैतून के तेल के प्रयोग का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है, विभिन्न प्रकार की त्वचा (स्किन) संबंधी परेशानियों से यह लड़ने में हमारी मदद करता है। और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में सक्षम भी साबित हो रहा है
जैतून का तेल खाने के भी प्रयोग में किया जाता है जैतून के तेल खाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कोलेस्ट्रॉल का सामंजस्य भी बना रहता है।
बड़े और बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे बच्चों के शरीर की मालिश मैं भी जैतून के तेल का प्रयोग किया जाता है कहा जाता है कि इससे हड्डियां बहुत ही मजबूत हो जाती हैं और बच्चों की त्वचा (स्किन) के रंग में भी निखार आता है। जैतून का तेल अनगिनत गुणो से भरपूर है।
जैतून का तेल विभिन्न प्रकारों में विभाजित है।
जो कुछ इस प्रकार है-👇🏻
१) एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल
२) वर्जिन जैतून तेल
३) प्योर जैतून तेल
४) लैंपेंट जैतून तेल
१) एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल - यह जैतून का तेल अधिक ऑक्सीकरण रोधी होते हैं यह सबसे शुद्ध और सौम्य स्वाद होता हैं जैतून से निकलने वाला सबसे पहला तेल है।
यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही पौष्टिक तेल होता है।
२) वर्जिन जैतून तेल - इसमें एसिड की मात्रा एक्स्ट्रा वर्जिन तेल के मुकाबले में कम होती है । इस जैतून के तेल को खाने के प्रयोग में ला सकते हैं। इस जैतून के तेल में अतिरिक्त मिलावट नहीं होती, लेकिन इसे पेज पर पकाया नहीं जा सकता अन्यथा या तीव्रता से जल जाता है।
३) प्योर जैतून तेल - इस जैतून के तेल में अन्य पोषक गुणों की मात्रा थोड़ी कम होती है। इसे बनाने की विधि कोल्ड प्रोसेस नहीं होती है,लेकिन आप इसे खाने के प्रयोग में भी ला सकते हैं
इस तेल का प्रयोग हम बालों और त्वचा के लिए कर सकते हैं। यह हमारे बालों और त्वचा के उपयोग के लिए काफी अच्छा है।
४) लैम्पेंट जैतून तेल - इस प्रकार के जैतून के तेल का प्रयोग चाचा या बालों के लिए उपयोग में नहीं ला सकते हैं, इस तेल का प्रयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाता है
अब तक हमने जाना जैतून तेल तेल के प्रकार क्या है..,
अगले अंक में हम जानेंगे इसके गुणों और हमारे स्वास्थ्य के लिए जैतून तेल के लाभ के विषय में..
(अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो उपयोग से पूर्व डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Comments
Post a Comment